मोरी में अनुसूचित जाति के युवक से हुई  मारपीट पर माकपा ने की कार्रवाई की मांग

देहरादून

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने की घटना की निंदा की। उन्होंने पीड़ित परिवार को आवश्यक सुरक्षा देने की मांग की है। इसके साथ ही मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीएम को भेजे ज्ञापन में माकपा ने कहा कि उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉब के बनोल गांव में अनुसूचित जाति के युवक को सवर्ण जाति के लोगों ने नंगाकर जलती लकड़ी से बुरी तरह पीटा है। रातभर युवक को बंधक बनाया गया। यह घटना निंदनीय है। किसी तरह जान बचाकर भागे युवक ने मोरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना दुखद है। राज्य सचिव राजेंद्र नेगी, राजेन्द्र पुरोहित, आनंत आकाश और लेखराज ने पीड़ित और उनके परिवारों को सुरक्षा देने की मांग की है। इसके साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *