पार्किंग से बाइक चोरी, केस दर्ज
रुड़की
बैंक्वेट हॉल के पास से ग्रामीण की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अज्ञात में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली को काला सिंह, निवासी तांशीपुर कोतवाली मंगलौर ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात बैंक्वेट हॉल में माजरा के पास गया था। देर रात पार्किंग के पास से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

