मिट्टी, पानी, सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का लिया संकल्प

भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की ओर से मिशन फोर जी प्लस (गौ, गंगा, गांव और गांधी) के तहत मिट्टी, पानी, सांस्कृतिक धरोहर, संस्कृति संरक्षण वदेहरादून। भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की ओर से मिशन फोर जी प्लस (गौ, गंगा, गांव और गांधी) के तहत मिट्टी, पानी, सांस्कृतिक धरोहर, संस्कृति संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने प्रकृति से मिले उपहारों के सरंक्षण का संकल्प लिया।रिंग रोड जोगीवाला स्थित स्काई गार्डन से महिला कीर्तन मंडली द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। गणेश जोशी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की सराहना की। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि महिलाएं संस्कृति की असली ध्वजवाहक हैं। जागरुकता रैली स्कोई गार्डन से रिस्पना पुल स्थित मीनाक्षी वैडिंग प्वाइंट पर पहुंची। जहां पर फोर जी मिशन को लेकर विचार मंथन किया गया। संरक्षक शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने जनमानस को आर्शीवचन दिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, न्यूरो सर्जन डा. महेश कुडियाल, डा. रीमा पंत, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि ने जल जंगल जमीन को बचाने व उसे स्वच्छ रखने का आह्वान किया। नारायणी कीर्तन मंडली ने मांगल गीत गाए। नत्थनपुर, उन्नति विहार, नवादा, नेहरूग्राम, छह नम्बर पुलिया, अपर नत्थनपुर, राजराजेश्वरी विहार समेत कुल 45 कीर्तन मंडलियों ने प्रतिभाग किया। आरडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गढ़वाली, जौन्सारी गीत, नृत्य किए। संचालन प्रतिभा पाठक, ओमप्रकाश नौटियाल ने किया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुभाष भट्ट, हरीश रावत, संगीता थपलियाल, गौरी रौतेला, ज्योतिका पांडेय, बलवंत बोरा, सोहन लाल भदूला, संजय चौहान, राजेश मित्तल, डा.रामभूषण, अमर सिंह गुसांई, डा.राकेश डंगवाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *