रजाई गद्दे की दुकान में लगी आग

देहरादून

माता मंदिर रोड अजबपुर स्थित रजाई गद्दे की दुकान में रविवार सुबह आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेजी से फैली कि उन्होंने पास के पोल से गुजर रहे प्लास्टिक केबल को चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग की टीम करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इमरान पिछले कई वर्षों से माता मंदिर रोड स्थित एक प्लाट में रजाई-गद्दे बेचने और भरने की दुकान की चुलाते हैं। रविवार सुबह करीब दस बजे दुकान में रखी रुई ने धुएं का गुब्बार निकलता दिखाई दिया। इमरान ने आग बुझाने की कोशिश की तो उसका हाथ झुलस गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से पहले से भरे रखे काफी रजाई-गद्दे अलग कर दिए। वहां रखी रुई और कुछ अन्य सामान आग लगने से जल गया। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया प्लाट में रुई में आग से ऊंची लपटे उठीं। इससे पास के पोल पर फैली केबिल भी जल गई। आग पर अग्निशमन विभाग की मदद से काबू पाया गया। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *