मेला अस्पताल में जल्द मिलेगी लिफ्ट की सुविधा
हरिद्वार
मेला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि नई लिफ्ट लगाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। मेला अस्पताल के दूसरे माले पर डायलिसिस यूनिट है। जबकि उसके ऊपर आईसीयू वार्ड है। मेला अस्पताल के सीएमएस के अनुसार एक माह में पांच सौ डायलिसिस होती हैं। लेकिन लंबे समय से अस्पताल की लिफ्ट खराब होने के कारण डायलिसिस के मरीजों को भी मजबूरन पैदल जाना पड़ता है। मेला अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट को फिर से शुरू करने की तैयारी कर दी है। सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए नई लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के कार्य को इसके लिए शुरू किया जाएगा।

