अलाव जलाने की मांग की

रुद्रपुर

सभासद समन्वय समिति ने क्षेत्र में अलाव जलाने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन पालिकाध्यक्ष सोनी राणा को सौंपा है। समिति से जुड़े सभासद सोमवार को पालिका कार्यालय पहुंचे, जहां पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि प्रदेश के साथ ही क्षेत्र में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके बाद भी विभाग द्वारा अलाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्र में आने जाने वाले लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। उन्होंने तत्काल लकड़ी खरीद कर रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *