चार साहिबजादों व काकोरी कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रुद्रपुर
गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह के बलिदानी सप्ताह और काकोरी कांड के शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह व राजेंद्र लाहड़ी के बलिदान दिवस पर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को आवास विकास में आयोजित कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह, दिनेश भाटिया, प्रेमलता चौहान व बाबा रामधुन ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम हिन्दुस्तानी संस्था के संयोजक दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी ने बताया कि जब देश धर्म के सम्मान की बात आई तब गुरु गोविंद सिंह जी ने पहले अपने पिता गुरु तेग बहादुर को बलिदान देने के लिए प्रेरित किया और फिर औरंगजेब के अत्याचार के खिलाफ अपने चारों बच्चों का बलिदान दिया। उनका विश्व में सबसे बड़ा बलिदानी परिवार है। उन्होंने अत्याचार के खिलाफ स्वेच्छा से बलिदान देकर भारत देश और धर्म की रक्षा की। श्रद्धांजलि देने वालों में जीत राज, गुरनाम सिंह, परमजीत अरोरा, सुनील कुमार, बाला मौर्या, भानु प्रताप सिंह, बलजीत सिंह आदि थे।

