समर्थकों संग एनएसयूआई और एबीवीपी प्रत्याशियों ने कराएं नामांकन

रुद्रप्रयाग

जनपद के अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग एवं जखोली महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपनी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किए। वहीं एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों गुटों प्रत्याशियों में तीखी नोकझोक को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में देर शाम तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई। जिसके बाद 21 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 24 दिसम्बर को छात्र संघ चुनाव व मतगणना संपन्न की जाएगी। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में छात्र संघ चुनाव के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। जिसमें नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। छात्र संघ चुनाव अधिकारी डीएस चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रूबी और सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए आस्था व प्रिया, सचिव पद के लिए आलोक सिंह व दिव्या ने नामांकन किया। सह सचिव पद के लिए शुभम सिंह, यूआर पद के लिए ऋषभ सिंधवाल, कोषाध्यक्ष पद पर सपना, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। बताया कि विद्यालय में कुल मतदाता छात्र संख्या 230 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *