चकराता विधायक ने सैंज के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

विकासनगर

चकराता विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने रविवार को सैंज गांव में जनता दर्शन कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्या सुनीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर कांग्रेस विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार कांगेस विधायकों की विधानसभाओं में विकास कार्यों को अटका रही है। कई विकास कार्य कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत हुए थे, जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जो लोग कांग्रेस को वोट देते हैं, उनकी समस्याओं को शासन, प्रशासन स्तर सुना नहीं जा रहा है। भाजपा सरकार सिर्फ जनता का उत्पीड़न रही है। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि प्रस्तावित जल विद्युत परियोजना के सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही जल्द ही शुरू की जाएगी, लेकिन ग्रामीणों की अधिकांश उपजाऊ जमीन परियोजना में जाने से उनके सामने आजीविका की समस्या पैदा हो जाएगी। उन्होंने शासन स्तर पर उनकी समस्याओं को पहुंचाने की गुहार लगाई। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को उचित माध्यम तक पहुंचा कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने देवघार खत के खड़कीनल के ग्रामीणों ने विधायक से उनके गांव को चांदनी-प्यूनल सड़क से जोड़ने की मांग की। इसके साथ ही त्यूणी में डायलिसिस यूनिट स्थापित करने, इंटर कॉलेज के नए भवन निर्माण की मांग भी की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख निधि राणा, चतर सिंह रावत, नारायण सिंह पंवार, राजवीर राणा, मातवर सिंह राणा, संतराम चौहान, भगत राम, भगत सिंह, यशपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *