जौनसार बावर पर्वतीय कल्याण समिति के प्रभु सिंह बने अध्यक्ष

विकासनगर

जौनसार बावर पर्वतीय कल्याण समिति की बैठक में नव गठित कार्यकारिणी का गठन कर प्रभु सिंह को तोमर अध्यक्ष और अतर सिंह चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया। जौनसार बावर पर्वतीय कल्याण समिति की रविवार को जीवनगढ़ स्थित जौनसार बावर भवन में आम बैठक हुई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके साथ ही नए साल में समिति की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान लेखराज तोमर कोषाध्यक्ष, पिंगुला देवी, देवेंद्र सिंह तोमर उपाध्यक्ष, खजान सिंह राजगुरु, गोपाल सिंह सह सचिव, राजेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह राठौर संगठन सचिव, जगत राम नेगी, सियाराम तोमर प्रचार सचिव नियुक्त किए गए। कुंवर सिंह राणा, ग्यार सिंह तोमर लेखा निरीक्षक, डॉ. नरेंद्र चौहान वैधानिक सलाहकार नामित किए गए। जबकि परसराम जोशी, नत्थी सिंह तोमर, मेहर सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान, अमर सिंह राय, नरेश चौहान, मोहन सिंह चौहान, सुरेंद्र चौहान, श्याम सिंह चौहान, शेर सिंह, बलवीर सिंह, दलीप सिंह बिष्ट संरक्षक चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *