कराटे पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
चम्पावत
कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बनबसा में सम्मानित किया गया। मिनी स्टेडियम में कराटे प्रशिक्षक विजय रावत ने पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान ने किया। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर कराटे प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिपं सदस्य कापड़ी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेश मुरारी, शिव नारायण साहू, किशोर जोशी, पवन कापड़ी, उदय चंद, अभिषेक गोयल, प्रेम सिंह रावत, हर्ष बहादुर चंद, प्रेम सिंह, प्रकाश गोस्वामी, मोनु ठाकुर, पंकज भट्ट, सुनील पांडेय, ललित मोहन पांडेय, प्रेम सिंह ज्याला, बहादुर मल, कर्मवीर समेत तमाम लोग रहे।

