किताब कौथिग के प्रतिभागियों को पुरुस्कार दिए
चम्पावत
टनकपुर में किताब कौथिग का स्कूली बच्चों की कविता, निबंध, सामान्य ज्ञान, चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ समापन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को एरीज के वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी ने पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। कविता लेखन के जूनियर वर्ग में पहला स्थान फिजा अंसारी ने हासिल किया। जबकि दूसरे में अशफा, तीसरे में एकांशु भट्ट रहे। सीनियर वर्ग में रोली पांडेय ने पहला, अंकित भट्ट ने दूसरा और विमला तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में संध्या पहले, नैना शर्मा दूसरे और आदित्य सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अंकिता चौड़ाकोटी पहले, मनीष भट्ट दूसरे, काजल शर्मा तीसरे स्थान पर रही। सामान्य ज्ञान के जूनियर वर्ग में दिव्यांश लोहनी पहले, परी सक्सेना दूसरे, समृद्धि सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर यश अवस्थी, अंकित भट्ट दूसरे, रवि सिंह तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पहले स्थाान पर दीपिका कुमारी, पुष्पा मौर्य दूसरे और स्नेहा कनौजिया तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में सृष्टि प्रजापति पहले, नेहा अटवाल दूसरे और रोशनी राणा तीसरे स्थान रही। निर्णायक की भूमिका में त्रिलोचन जोशी, शीला जौहार, रविंद्र पांडेय, नवीन चंद्र पंत, मनोज जोशी, रूप सिंह राजपूत, नीरज सिंह रहे।

