साइबर सेल ने 1.44 लाख रुपये की रकम लौटाई
चम्पावत
साइबर सेल ने ठगी के शिकार हुए चार लोगों के खातों में 1.44 लाख रुपए की धनराशि वापस कराई है। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की धनराशि वापस कराई गई है। इसी क्रम में साइबर सेल ने शिकायत कर्ताओं के लेन-देन का पूर्ण विवरण जानकर यूपीआई और बैंक नोडल से संपर्क कर आवेदकों के खातों में संपूर्ण धनराशि वापस करा दी है। पुलिस ने मनिहारगोठ निवासी अब्दुल कादिर के खाते में 65 हजार, जगदीश चंद्र राय के खाते में 16 हजार, रामपाल के खाते में 62 हजार और करन कुमार के खाते में एक हजार रुपए की धनराशि वापस कराई। टीम में साइबर सैल प्रभारी सुधाकर जोशी, बिहारी लाल कुशवाहा, रेनू खत्री, रितेश बोहरा रहे।

