जयंती पर शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
देहरादून
शहीद ऊधम सिंह के 123 वे जन्मदिन के मौके पर शहीद स्मारक बुल्लावाला एवं शहीद स्मारक मोथरोवाला में जाकर अलग-अलग कार्यक्रमों में शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन से जुड़े लोगों ने अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की।

