51 निर्धन कन्याओं के विवाह उपलक्ष्य में श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून

श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 51 निर्धन कन्याओं के विवाह के उपलक्ष्य में विशाल श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से 51 निर्धन कन्याओं की शादी की खुशी में यह आयोजन विशेष तौर पर रखा गया था। इस अवसर पर श्री श्याम संकीर्तन में बरेली की अंजली द्विवेदी, जयपुर के आयुष सोमानी और सेलाकुई के उदित अनुभव नारायण ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भजनों के माध्यम से इन भजन गायकों ने श्री श्याम की महिमा का सुंदर बखान किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि अगले साल 108 निर्धन कन्याओं के विवाह का संकल्प समिति ने लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *