निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
अल्मोड़ा। आयुष मंत्रालय व निदेशक होम्योपैथी स्वास्थ्य सेवाएं और जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के निर्देश पर बुधवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय जैंती की प्रभारी डॉ. कविता हर्ष ,भेषजिक विवेकानंद कोहली, एमपी डब्ल्यू खड़क सिंह ने ग्राम उडियारी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। डॉ. कविता हर्ष ने ग्रामीणों को एनीमिया, डेंगू के लक्षणों की जानकारी दी। शिविर में 40 लोगों की बीपी की जांच की गई। इस मौके पर लक्ष्मी दत्त भट्ट, हरीश भट्ट, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

