द्वाराहाट में गुलदार का आतंक

अल्मोड़ा। द्वाराहाट ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। ग्राम पंचायत दैरी में विगत एक पखवाड़े में गुलदार कई मवेशियों को मार चुका है। मंगलवार शाम ग्राम पंचायत के चांचरी तोक निवासी प्रेम राम पुत्र चीन राम की दुधारू गाय को गुलदार ने निवाला बनाया है। एक पखवाड़ा के भीतर गुलदार चांचरी तोक के बिपिन चंद्र और मथुर राम, प्रकाश राम, अंबी राम, किशोरी राम की गाय और बकरियों को निवाला बना चुका है। घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रपत्र तैयार कर रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। ग्राम प्रधान प्रेम लता तिवारी और सरपंच महेश प्रसाद त्रिपाठी ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और गुलदार को कैद करने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *