क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मुनानी ने जीता
अल्मोड़ा। स्याल्दे में उत्तराखंड शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनूप रावत और गोविंद बल्लभ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला खेला गया, जिसमें मुनानी की टीम ने बाजी मारी। ग्राम पंचायत पालपुर के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मुनानी और यंग पालपुर के मध्य खेला गया। रोचक मुकाबले में मुनानी ने यंग पालपुर को परास्त कर उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। इस मौके पर प्रधान बबीता कत्यूरा, इंद्र कत्यूरा, सुंदर नेगी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, जगत राम, विजय नेगी, मनोहर सिंह, तुलसी देवी, सावित्री देवी, हेमा नेगी, राधा देवी, पुष्कर नेगी, मोहन चंद्र, चंदन मनराल, दीपांशु चतुर्वेदी, विजय कुमार, हिम्मत सिंह, नंदन सिंह, मोहन सिंह बसनाल, मनोज लखेड़ा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

