प्रीमियम पर छूट पाने लेने होंगे तीनों वैक्सीन के डोज!
नई दिल्ली
नई लाइफ हेल्थ या टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने वालों को यदि प्रीमियम पर छूट पाना हो तो उन्हें कोरोना वैक्सीन के तीनों डोज लेने होंगे क्योंकि आने वाले दिनों में इंश्योरेंस कंपनी इस प्रस्ताव पर विचार कर सकती हैं। दरअसल बीमा नियामक आईआरनडीएआई ने बीमाकर्ताओं से कहा है कि वे उन पॉलिसीधारकों को जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों के रेनेवल पर छूट देने पर विचार करें जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन के तीनों डोज लिए हैं।कोरोना महामारी के बाद बीमा कंपनियों ने लाइफ हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े नियमों कुछ बदलाव किए साथ ही सभी तरह के प्लान पर प्रीमियम भी बढ़ाया है. क्योंकि देश में महामारी के दौरान इंश्योरेंस कंपनियों को भारी संख्या में क्लेम मिलने से काफी नुकसान हुआ था।

