नए साल पर जिला अस्पताल में छह बच्चों ने लिया जन्म

हरिद्वार

नववर्ष के पहले दिन जिला महिला अस्पताल में छह बच्चों ने जन्म लिया। जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि छह बच्चों में से तीन लड़के और लड़कियां हैं। उन्होंने बताया की सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। नवजात बच्चों के परिजनों के चेहरे पर भी भी खुशी देखी गई। जिला महिला अस्पताल में भर्ती रोशनाबाद स्थित नवोदय नगर की मनीषा ने बेटे को जन्म दिया। वह कहती हैं कि उनके परिवार में खुशी का माहौल बन गया। मनीषा के पति चंदन कहते हैं कि नए साल पर उनके परिवार में बेटे के जन्म से खुशी कई गुना बढ़ गई। इस मौके पर उन्होंने मिठाई बांटकर परिवार के साथ खुशी मनाई। उनका कहना है कि नए साल पर ईश्वर ने उन्हें अनूठा उपहार दिया है। वहीं, बहदराबाद स्थित प्रीत विहार कालोनी की रहने वाली मिनाक्षी ने बेटी को जन्म दिया। उसके घर में दूसरी बेटी है। वो कहती हैं कि अब बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं है। वह अपनी बेटियों को बेटे सा मान देती हैं। बेटी को शिक्षा देकर इस लायक बनाएंगी जिससे वह भविष्य में अपने पैर पर खड़ी होकर हमारे बुढ़ापे का सहारा बनेंगी। जबकि आर्यनगर स्थित राजीव नगर में रहने वाली इंदु ने चौथी लड़की को जन्म दिया। इंदु का कहना है कि यह मेरी बेटियां ही मेरा भविष्य बनेंगी इसलिए मैं इनकी लालन पालन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दुंगी। इंदु ने बताया आज की लड़की लड़कों से कहीं भी कम नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *