लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन में दुकानें आवंटित
हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन की ओर से लक्की ड्रा निकालकर वेंडिंग जोन में लघु व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गईं। इस दौरान पुल जटवाड़ा स्थित वेंडिंग जोन में 11 लघु व्यापारियों की आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सहायक नगर आयुक्त फेरी समिति प्रभारी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद की अध्यक्षता व कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना के संचालन में लघु व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गईं।
सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा चिह्नित किए गए 15 वेंडिंग जोन में अभी तीसरा वेंडिंग जोन विकसित किया गया है। चार धाम यात्रा से पूर्व फल सब्जी के फुटकर व्यापारियों को नगर निगम क्षेत्र में चार सेक्टरों में अलग से बाजार बनाकर हॉकिंग जोन के रूप में स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने नगर निगम प्रशासन का आभार प्रकट किया। लक्की ड्रा में लघु व्यापारी मीनू मित्तल, मोना शर्मा, जितेंद्र, विशाल, मनोज कुमार, लईक अहमद, उज्ज्वल, तस्लीम, रणवीर कुमार, अमित कुमार, विक्रांत हैं।
