डोईवाला की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता: बृजभूषण गैरोला
ऋषिकेश
नवनिर्वाचित विधायक बृजभूषण गैरोला का मारखमग्रांट वासियों ने स्वागत किया। विधायक बृजभूषण ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। मंगलवार को डोईवाला के नवनिर्वाचित विधायक बृजभूषण गैरोला मारखमग्रांट पहुंचे। पहली बार नवनिर्वाचित विधायक के क्षेत्र में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वे पहली बार डोईवाला से लड़े और प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से विजय प्राप्त की। यह करिश्मा जनता का ही है। कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं पर वे दिन रात कार्य करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने गांधीग्राम स्कूल और शहीद उधम सिंह कांबोज स्मारक का निरीक्षण किया। शहीद को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनसे बुलावाला से सतीवाला जाने वाले मार्ग पर पुल बनाए जाने की मांग की। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान परविंदर सिंह, दीपक रावत, मनोज कांबोज, मनीष नैथानी, किशन सिंह नेगी, सुभाष चंद्र, मान सिंह, उत्तम प्रधान, अमरजीत कौर, जरनैल सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
