अल्मोड़ा
सड़क पर गिरे मोबाइल फोन को ड्यूटी में तैनात जवान ने खोजकर उसके स्वामी के सुपुर्द किया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जवान ललिता प्रसाद जोशी को शिखर तिराहे के पास यातायात ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला, जिसके बाद मोबाइल स्वामी के बारे में पता लगाया और मोबाइल स्वामी सोनू प्रसाद, निवासी चंपानौला, अल्मोड़ा के सुपुर्द किया। जिस पर मोबाइल स्वामी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

