रक्तदान शिविर लगाया
पिथौरागढ़
सोसायटी फॉर हिमालयन एनवायरमेंट एंड जियोलॉजी व एनएचएम के संयुक्त तौर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं सहित आमजन ने रक्तदान किया। शुक्रवार को रक्तदान का शुभारंभ प्राचार्य सीडी सूंठा, रेडक्रॉस के चेयरमैन महेश चंद्र पंत, पैथोलॉजिस्ट डॉ. विनीता चंद, शेज संस्था के अध्यक्ष रत्नाकर पांडे ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। कहा रक्तदान करने वाला व्यक्ति समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उपेंद्र मेहता, जीवन लाल शाह, राहुल डागी राहुल मेहरा, गोविंद सिंह भंडारी, राजेंद्र कठायत, कैलाश चन्याल, प्रदीप मेहरा, खंड कार्यालय के अंजू रौतेला, सुशीला रावल, मनीष पांडे, पंकज उप्रेती सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाले 15 छात्र भी उत्साहित दिखे। शिविर को सफल बनाने में डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, विनोद पाठक, हिमांशु उपाध्याय, डॉ. योगेश जोशी सहसंयोजक एंटी ड्रग क्लब, लैब टेक्नीशियन गौरव चंद्र जोशी एवं विनोद, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, कमलेश पांडे, राजू मेहरा, जीवन चंद्र पंत का विशेष सहयोग रहा। एंटी ड्रग क्लब के संयोजक डॉ. एमएस कुटीयाल ने रक्तदान शिविर के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया।

