गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की बैठक 12 को

रुद्रप्रयाग

आगामी 12 जनवरी को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड शाखा रुद्रप्रयाग की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें गोल्डन कार्ड कटौती सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष सदर सिंह रावत एवं सचिव एमपी पुरोहित ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय स्थित मधुर मिलन वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में सेवा निवृत कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है ताकि इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जा सके। उन्होंने सभी पेंशनर्स को उक्त बैठक में पहुंचने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *