योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन एक हिंदू सनातन का नया उदय है- ज्ञान प्रकाश तिवारी
लखनऊ
अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में उनके कई कार्यकर्ताओं ने कई जनपदों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया और इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा हम अपने मार्गदर्शक हमारे संरक्षक उत्तर प्रदेश को नई गति देने वाले योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हम कई सालों से लगातार मना रहे हैं और आज उत्तर प्रदेश हिंदुत्व सनातन की तरफ अपनी बुलंदियों के साथ आगे बढ़ रहा है और हमें गर्व है हम हिंदुत्व सनातन की मजबूती को आगे ले जा रहे हैं उन्होंने कहा 5 जून 1972 को एक ऐसे महान सनातन हम सब के मार्गदर्शक योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उत्तराखंड के गढ़वाल जिले के यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट था जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे और इनकी मां का नाम सावित्री देवी था उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का 51वा जन्मदिन है जिससे हमारा संगठन धूमधाम से मना रहा है उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई तप और संघर्ष करते हुए आज अपनी पहचान बनाई है उन्होंने 1998से2017तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे आदरणीय योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मंदिर के पूर्व महंत श्री अवैध नाथ जी के उत्तराधिकारी भी है यह हिंदू युवाओं के सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रवादी समूह हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी है और समय-समय पर हिंदुओं की भावनाओं को जागरूक करने का संकल्प भी हम लोगों को दिलाते रहते हैं आज हम सब को गर्व है हमारा प्रतिनिधित्व करने वाला उत्तर प्रदेश का महानायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है जिनके नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य विश्व धरोहर मंदिर का निर्माण हो रहा है और आने वाले समय में प्रभु श्री राम का यह मंदिर आने वाली पीढिय़ों को एक नया इतिहास लिखने का कार्य करें गा आज का यह दिन हम हिंदू भाइयों के लिए एक नई क्रांति का दिन है जिसे कभी भी उत्तर प्रदेश की धरती नहीं भूलेगी इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक रमेश चंद चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष अमर निर्मल हरि ओम राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री विनीत मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव सौरव उपाध्याय महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह राष्ट्रीय संरक्षक इच्छा तिवारी कमलेश देवी राजरानी प्रतिमा चौधरी सहित कई लोगों ने उनका जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया
