विस्थापन की मांग को 28 वें दिन भी जारी रहा धरना

नई टिहरी

बांध प्रभावित तल्ला उप्पू के ग्रामीणों का विस्थापन की मांग को लेकर 28 वें दिन भी धरना जारी है। ग्रामीणों की मांग पर कोई सुनवाई न होने के कारण ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति रोष बना है। ग्राम प्रधान सुशीला चौहान ने कहा कि ग्रामीण विस्थापन की मांग को लेकर बीते कई दिनों से धरने पर बैठे लेकिन उनकी मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी मांग पर कोई उचित समाधान नहीं होता है, तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने शीघ्र की ग्रामीणों की समस्या उचित समाधान करने की मांग की है। धरने पर बैठने वालों में जय सिंह, महावीर चौहान, भरत सिंह नेगी, भवानी देवी, रुकमा देवी, कमला देवी, उर्मिला देवी, डीएन नौटियाल, रुकमणी देवी, लख्मी देवी, सीता देवी, चंद्रा देवी, रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *