तीर्थपुरोहितों का होगा समुचित पुर्नवास: डॉ. तोगडिया

नई टिहरी

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिया ने मास्टर प्लान से बदरीनाथ धाम के पौराणिक स्वरूप को बचाने व विस्थापित हो रहे तीर्थ पुरोहित समाज का समुचित पुनर्वास किये जाने की बात कही है। हिंदू हेल्प लाइन के प्रदेश संयोजक व तीर्थपुरोहित अशोक टोडरिया ने उन्हें इस बाबत देहरादून में ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान की जद में आ रहे तप्त कुंड, प्रहलाद, कूर्म धारा, वल्लभाचार्य बैठक, नृसिंह मंदिर, रानी सती व साक्षी गोपाल मंदिर को संरक्षित किये जाने का अनुरोध किया गया था। साथ ही तीर्थ पुरोहितो के आवासों को तोड़े जाने की बात रखी गई थी। डॉ. प्रवीण भाई तोगड़ीया ने सरकार से प्रभावित तीर्थ पुरोहितो को भूमि के बदले भूमि व चार गुना सर्किट रेट से मुआवजा भुगतान किये जाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार से वार्ता किये जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *