रोजगार मेले में 94 युवाओं का चयनरोजगार मेले में 94 युवाओं का चयन

पौड़ी

जिला प्रशासन व सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में जीआईसी पौड़ी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में हेल्थ, मार्केटिंग, फार्मा, बीपीओ सैक्टर, विनिर्माण, होटल, सिक्योरिटी सहित अन्य सेक्टरों से लगभग 12 से अधिक नियोजकों ने हिस्सा लिया। मेले में 350 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें कुल 94 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित किए गए जबकि 80 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट में रखा गया है। मंगलवार को जीआईसी सभागार में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने किया। रोजगार मेले में 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग करते हुए लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के माध्यम से दसवीं से लेकर परास्नातक तक उत्तीर्ण विभिन्न प्रतिभागियों को शार्ट लिस्ट किया गया। सीवैट संस्थान डोईवाला द्वारा 16 अभ्यर्थियों को कौशल विकास हेतु चयनित किया गया। मेले में टाटा मोटोकार्प, विप्रो, स्पेस इंटरनेशनल, विजय इलेक्ट्रिकल्स, एवन पावर, एक्टस कैंप 108, किर्बी बिल्डिंग सिस्टम सहित कई कंपनियों के पदाधिकारियों ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडौन ममता चौहान नेगी, प्रधानाचार्य बिमल चंद्र बहुगुणा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *