गोपेश्वर में पेपर लीक पर कांग्रेस ने सरकार को कोसा
चमोली। पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में हर जगह अफरा-तफरी का माहौल है। ऐसा लगता ही नहीं कि राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पटवारी भर्ती प्रकरण में भी पेपर लीक हो गए हैं, ये सरकार के लिए बड़ी शर्मनाक बात है। सूर्य ने कहा कि जब यूकेएसएसएससी पेपर लीक होने के बाद तमाम लोग जेल में बंद हैं। उसके बावजूद जवाबदेह पदों पर बैठे हुए लोग इस बात का स्मरण नहीं रख रहे हैं कि अब तो कम से कम परीक्षा के पेपर लीक ना हो।

