नैनीडांडा महाविद्यालय में 8 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

पौड़ी

नैनीडांडा महाविद्यालय में मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3, उपाध्यक्ष के लिए 1, महासचिव के लिए 2, कोषाध्यक्ष के लिए 1, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के लिए 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सह सचिव पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राखी, सलौनी, मानसी मधवाल, उपाध्यक्ष के लिए सुमन रावत, महासचिव सूरजपाल व अर्पिता, सहसचिव के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। कोषाध्यक्ष को साक्षी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए शालिनी ने नामांकन किया। बताया कि बुधवार को नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 24 दिसंबर को मतदान, मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण होगा। प्राचार्य डा. बीपी उनियाल ने बताया कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *