बनबसा में आप ने सरकार का पुतला फूंका

चम्पावत

बनबसा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटवारी लेखपाल भर्ती लीक मामले में सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को छलने का काम कर रही है। कहा कि इसका नतीजा लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। शनिवार को जिलाध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने विरोध में सरकार का पुतला फूंकते हुए कहा कि युवाओं को भर्ती के नाम पर ठगा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोग आने वाले निकाय और लोकसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचार सरकार को वोट की ताकत दिखाएं। विस अध्यक्ष जगदीश चंद ने कहा की पूर्व में हुए भर्ती घोटालों में 40 गिरफ्तारी होने के बाद भी पटवारी की लिखित परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। इससे स्पष्ट है कि सरकार के कुछ नुमाइंदे भर्ती घोटाले के पीछे हैं। यहां वेद प्रकाश, मनोहर सिंह बोहरा, शशांक भंडारी, अशोक कुमार, विजय गुप्ता, महावीर सागर, पंकज गुप्ता, दीना नाथ, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश सामंत, संजय कुमार, दिनेश कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *