मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की घंटाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना
नई टिहरी
नरेन्द्रनगर के गजा डांडा स्थित घंटाकर्ण मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना घंटाकर्ण देवता का आशीर्वाद लिया। देवता अपने पश्वा कुलवीर सजवाण और दीपक बिजल्वाण पर अवतरित हुए। श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। घंटाकर्ण मंदिर में प्रत्येक माह की संक्रांति पर पूजा, अर्चना, हवन और भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन होता है। रविवार को मकर संक्रांति पर्व पर मंदिर में विशेष पूजा आयोजित संपन्न हुई। पुजारी दर्शन लाल बिजल्वाण ने श्रद्धालुओं से देवता की पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर मंदिर समिति ने मान सिंह चौहान और दिनेश प्रसाद उनियाल को बैंक में मंदिर का खाता खोलने के अधिकृत किया। मौके पर विजय प्रकाश, डा.जगमोहन सजवाण, अशोक बिजल्वाण, मान सिंह चौहान, दिनेश सेमल्टी, भाष्कर बिजल्वाण, जसबीर सजवाण, अरविंद बिजल्वाण, मदन मोहन बिजल्वाण सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद थे।

