धुर्मा में दैवीय आपदा प्रभावित 5 परिवारों के विस्थापन को 21.25 लाख जारी

चमोली

राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की संस्तुति के आधार पर जनपद चमोली के तहसील नंदानगर (घाट) के अन्तर्गत ग्राम धुर्मा में दैवीय आपदा से प्रभावित 5 परिवारों को उनकी निजी भूमि पर विस्थापन हेतु शासन द्वारा 21.25 लाख की धनराशि अवमुक्त करते हुए विस्थापन शर्तो एवं प्रतिबंधों के आधार पर व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी मद में किया जाएगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। प्राकृतिक आपदा से संकटग्रस्त ग्रामों के अन्यत्र विस्थापन व पुनर्वास के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। आपदा प्रभावित परिवारों द्वारा विस्थापित स्थल पर निर्मित किए जाने वाले भवन भूकंपरोधी बनाए जाने होंगे तथा इस हेतु जनपद स्तर पर आपदा विभाग द्वारा प्रशिक्षित ट्रेनर राजमिस्त्री का सहयोग लिया जाएगा एवं निर्मित किए जाने वाले जाने वाले आवासीय भवनों का सत्यापन ब्लॉक स्तर पर तैनात अवर अभियंता द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *