डॉ. धन सिंह रावत ने किया भू-धंसाव क्षेत्र हल्दापानी का निरीक्षण

चमोली

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गोपेश्वर के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हल्द्वापानी का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है और भूस्खलन क्षेत्र का जल्द ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू कराया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका कर्णप्रयाग में भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *