परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली
चमोली
चमोली पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के साथ मिलकर गोपेश्वर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सिमरन जीत कौर, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र, परिवहन कर अधिकारी दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर थाना राजेन्द्र सिंह रौतेला, प्रभारी एएनटीएफ नवनीत भंडारी ने जनता और स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी।

