फरार वारंटी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

चम्पावत

बनबसा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को हाथरस यूपी से गिरफ्तार किया है। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशानुसार चम्पावत में वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए अभियान के तहत पुलिस ने ये कार्रवाई की है। इसी क्रम में न्यायालय टनकपुर की ओर से जारी एनबीडब्ल्यू मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी त्रिलोक चंद पुत्र बहादुर सिंह, निवासी ग्राम नगलागूठ, यूपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई रविंद्र कुमार, जगदीश कन्याल, शैलेंद्र सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *