वन विकास निगम अध्यक्ष ने पैतृक गांव में सुनी समस्याएं

चम्पावत

वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी बुधवार को अपने पैतृक गांव पाटी के थुवामौनी पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देवीधुरा मां वाराही धाम में सुबह पूजा अर्चना के बाद पैतृक गांव थुवामौनी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और गांव के बुजुर्गों को सम्मानित किया। साथ ही गांव के लोगों के साथ अपने बचपन की यादों को ताजा किया। ग्राामीणों ने उनके समक्ष तमाम समस्याएं रखीं। इस दौरान भुवन गहतोड़ी, अमित लमगड़िया, केडी गहतोड़ी, देव सिंह मौनी सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *