सरकार के निर्णय का ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत
अल्मोड़ा
ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी में से किसी एक ही अधिकारी द्वारा समस्त योजनाओं के वित्तीय एवं प्रशासनिक दायित्व के निर्वहन किए जाने संबंधी आदेश का ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना ने स्वागत किया है। ब्लाक प्रमुख खुशबू पांडे ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखे ज्ञापन में कहा है कि दोनों पद धारकों की अलग-अलग तैनाती के कारण 9 वर्षों से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के रूप में योजनाओं की पहुंच को सुनिश्चित किए जाने हेतु शत-प्रतिशत सकारात्मक उपयोग नहीं हो पा रहा था। ज्ञापन में कहा गया है कि एक गांव एक एक जैसे कार्य दायित्वों के निर्वहन हेतु दो अधिकारियों की तैनाती के कारण प्रशासनिक अधिकारियों को भी जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने में असुविधा हो रही थी। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय निश्चित रूप से ग्राम पंचायत पर पूर्णत पारदर्शी सुशासन की स्थापना में मील का पत्थर साबित होगा।

