चौखुटिया में कृषि महोत्सव का आयोजन 10 फरवरी से
अल्मोड़ा
गेवाड़ कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन दिवसीय मेले का आयोजन आगामी दस फरवरी से होगा। बुधवार को मेला समिति की अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट और समिति के सदस्यों ने विधायक मदन सिंह बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने गेवाड़ कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधान संगठन के किशोर शर्मा, सुरेंद्र सिंह संगेला, हीरा बिष्ट, नंदन सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

