भाजपा ने घोषित किए 12 मंडल अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने प्रदेश हाईकमान के निर्देशों पर जनपद के 12 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को उन्होंने सूची जारी करते हुए सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया ताकि पार्टी और मजबूती के साथ आगे बढ़े। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुप्तकाशी मंडल में राय सिंह राणा, ऊखीमठ अनुसूया भट्ट, अगस्त्यमुनि नगर बीना राणा, अगस्त्यमुनि ग्रामीण अनिल कोटियाल, सतेराखाल त्रिलोचन भट्ट, जखोली धूम सिंह राणा, सिद्धसौड़ यशवीर सिंह चौहान, तिलवाड़ा जयप्रकाश सेमवाल, तल्लानागपुर घनश्याम पुरोहित, रुद्रप्रयाग नगर पार्वती गोस्वामी, रुद्रप्रयाग ग्रामीण सुरेंद्र सिंह बिष्ट एवं खांकरा शशि नेगी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *