छाम थाने का सीएम ने किया उद्घाटन

नई टिहरी। सीएम पुष्कर धामी ने जनपद में बनाये गए 12वें थाने छाम का वीसी के माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पुलिस थाना खुलने से आम लोगों की मदद मिलेगी। आम लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से होगा। इस मौके पर छाम थाने में मौजूद डीएम डा सौरभ गहरवार ने कहा कि राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को देने का अहम काम हुआ है। जिसके तहत अब छाम में जनपद का 12वां थाना काम करेगा। थाना खुलने से आम लोगों की समस्याओं का समाधान जहां तेजी से होगा, वहीं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि छाम क्षेत्र काफी अहम व यात्रा रूट का क्षेत्र है। थाना खुलने से यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद के साथ ही इस रूट पर होने वाली दुर्घटना में पुलिस मदद जल्दी व आसानी से मुहैया करवाई जा सकेगी। विभिन्न प्रकार के अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस क्षेत्र में जागरूकता चलाने का काम करेगी। पुलिस का सहयोग लोगों को मित्रभाव से मिलेगा। आम लोग भी पुलिस की खुलकर मदद करें। ताकि समाज में बुराईयों को दूर किया सके। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजेंद्र दत्त डोभाल, प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप पंत सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *