घोरपट्टा हीरोज ने जीता उद्घाटन मुकाबला

पिथौरागढ़। सिद्धार्थ टोलिया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को जोहार क्लब मैदान में मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हितेश जोशी व श्याम सुंदर पांगती और नवीन जोशी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष केदार मर्तोलिया ने मुख्य अतिथियों को बेच लगाकर स्वागत किया। बाद में मुख्य अतिथियों प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला घ़ोरपट्टा हीरोज व चोकोडी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चोकोड़ी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरो में 112 रन बनाए। जवाब में घोरपट्टा हीरोज की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए नौ ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *