छह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
रुड़की
क्षेत्र के गांव छोटी लाम में खनन को लेकर यह विवाद के चलते पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। शुक्रवार रात घाड़ क्षेत्र के गांव छोटी लाम में खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में खड़ी कर रास्ता रोकने को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए थे। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। एक पक्ष के साउद, जावेद, याकूब निवासी छोटी लामग्रन्ट थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार व दूसरे पक्ष के हैदर व गय्यूर निवासी दादूबांस थाना भगवानपुर, साजिद निवासी लामग्रन्ट थाना भगवानपुर शामिल हैं। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि सभी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

