राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कार्यक्रम

पौड़ी

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले के सभी ब्लाको में आशा, एएनएम के माध्यम माध्यम से जागरूक करने के लिए संवाद कार्यक्रम के साथ ही ब्लॉक स्तर पर स्कूली छात्र एवं छात्रों द्वारा जनजागरूकता रैलियों गोष्ठी एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 की जानकारी प्रदान की गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले में पूर्व की अपेक्षा अब लिंगानुपात की स्थिति में सुधार हुआ है। जिसमे वर्तमान में लिंगानुपात का आंकड़ा प्रति 1000 पर 957 है। कहा कि हमे बालिकाओं के साथ भेदभाव को छोड़ कर बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ ही आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर देना है। साथ ही बालिकाएं अपने कानूनी अधिकारों के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक रहें। विभाग द्वारा भी समय-समय पर सामाजिक संस्थाओं, अन्य विभागों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। साथ ही जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *