भराड़ीसैंण में कांग्रेस का अभियान शुरू

चमोली

गैरसैंण। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने विस परिसर भराड़ीसैंण से सटे गांवों में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ मिलाओ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट , ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, मोहन लाल टम्टा, सुरेन्द्र लाल , पूरन आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस जिअ मुकेश नेगी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि सरकार ने जोशीमठ प्रकरण से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *