शंकराचार्य ने सनातन धर्मियों को दी शुभकामनाएं
चमोली
बदरीनाथ मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाने की तिथि निर्धारित होने पर ज्योर्तिमठ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सभी सनातन धर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। ज्योर्तिमठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदा नन्द महाराज ने जानकारी देते हुए बताया बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने पर ज्योतिष्पीठ पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्रीविभूषित स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती महाराज ने भी सभी सनातन धर्मावलंबियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि भगवान बदरीविशाल की कृपा से आगामी 27 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली धाम यात्राएं निर्विघ्नं संपन्न होंगी। शंकराचार्य के शिष्य ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि दूरभाष पर बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने भी ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया और उन्हें बदरीनाथ आने का आमंत्रण दिया। इसके अलावा राजा मनुजेंद्र शाह को ज्योतिर्मठ आने का आमंत्रण दिया।

