धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

चमोली

चमोली जिले में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश की सीमा चौकियों पर सेना, आईटीबीपी के जवानों, सेना के अफसरों ने ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों के बलिदानों को याद करते हुए शहीद स्मारकों पर श्रृद्वा सुमन अर्पित किए गए। मुख्य समारोह पुलिस मैदान गोपेश्वर में पुलिस की भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ध्वाजारोहण किया। मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्र, डीएफओ सर्वेश दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *