परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में की भागीदारी

चमोली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को गम्भीरता से सुना। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के 320 विद्यार्थियों, बीएससी नर्सिंग के लगभग 80 विद्यार्थियों ने नर्सिंग कॉलेज के सभागार में ऑनलाइन मोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भागीदारी की। इस अवसर पर नर्सिंग कालेज की प्रधानाचार्य डा ममता कपरुवाण केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पराग, हेमलता, प्रदीप कुमार, हरभगवान, रीना नेगी, आज़ाद सिंह, मनीष कुमार, नितिन, श्रद्धा, पूनम राणा, दीपेन्द्र, रवि, दीप्ति, आशीष नेगी, घनश्याम, प्रमोद भट्ट सहित विद्यार्थी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *