थराली में मध्य पिंडर रेंज के जंगल में आग
चमोली
थराली में बदरीनाथ वन प्रभाग मध्य पिण्डर रेंज के जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा स्वाह हो गई है। थराली के निकट सुना गांव के आसपास के जंगल में शुक्रवार की दोपहर से जंगल आग से बुरी तरह झुलस रहे हैं। फायर सीजन शुरू होने से पहले ही इस बार मध्य पिण्डर रेंज के इस जंगल में यह दूसरी बार आग की घटना हुई है जिसे लेकर आसपास के लोग भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। अनुमान के मुताबिक आग की लपटें जिस तरह दिख रही है उसे बड़ी मात्रा में वन संपदा की खाक होने की का अंदाजा लगाया जा रहा है।

